Saturday, June 26, 2010

दर्द होता है जब कुछ सपने अधूरे रह जाते है,

कोई अपने जब हमसे बिछड़ कर चले जाते है,,

आसान नहीं होता उनकी यादों को मिटा देना,

जब दिल के कोने कोने में वो अपने प्यार के निशान छोड़ जाते है,,

इंतज़ार में उनके हमारी आँखें नम होगई,

देखते ही देखते सुबह से रात होगई,,

सोचा था उन्हें हमारे आंसू दिखायेंगे,

पर बिन मौसम बरसात होगई,

और हमारे आंसुओं को बहा ले गई,,

हर कदम पर तुम्हे ग़म मिलेंगे,

मुस्कुराने के पल बहुत कम मिलेंगे,,

पर हौसला रखना ,तुम्हारे हर ग़म में साथ देने,

हमारे जैसे दोस्त हर कदम पर मिलेंगे,,

Friday, April 16, 2010

कैसे कहे कुछ ख़ास हो आप हमारे लिए,

कैसे कहे ये ज़िन्दगी है आप के लिए,,

अगर हमारी ज़िन्दगी पर कोई किताब बनजाती तो

हर पन्ने पर सब को सिर्फ आप ही की तस्वीर नज़र आती,,
हर सांस में हमारी नजाने किसके प्यार की महक आरही है,

वो है यही कही दिल में ये एहसास जगा रही है,,

देखने पर तो वो कही नज़र नहीं आरही है,

पर हर पल साया बनकर साथ निभा रही है,,
कोई गम नहीं जो तू साथ नहीं,

रहे हर पल साथ तुम्हारी याद ही सही,,

भर देंगे तुम्हारा दामन खुशियों से,

चाहे उसकी कीमत हमारी जान ही सही,,

Monday, March 29, 2010

याद करो वो दिन जब हम पहले मिले,

अनजान थे हम अंजानो से हम मिले,,

पहले कुछ दिन एक दूसरे की नज़रे मिलती रही,

फिर देख कर सबको चेहरे पर मुस्कुराहट आने लगी,

धीरे धीरे मुस्कुराहट बातों में बदलती रही,,

बातों ही बातों में हम एक दूसरे को समझने लगे ,

धीरे धीरे दोस्ती की और कदम बढाने लगे,,

हर कदम पर दोस्त सहारा देने लगे,

गम को भी वो खुशियों में बदलने लगे,,

दोस्ती की आदत करवाकर वो हमसे बिछड़ जायेंगे,

हस्ते हुए इन आँखों में आंसू छोड़ जायेंगे,,

कभी न होगी उनकी कमी पूरी,

ऐसी जगह वो दिल में बना जायेंगे ऐसी जगह वो दिल में बना जायेंगे ,,